फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर घूमने गया था परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने मकान से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शांति नगर, मॉडल टाउन स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर हजारों रुपये की नकदी व सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर ले गए। मकान मालिक परिवार समेत बाहर गया हुआ था। उसको वापस आने पर ही घर में हुई चोरी का पता लगा। पुलिस ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर, मॉडल टाउन निवासी रजनीश ने मॉडल टाउन चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत 9 जून को अमृतसर घूमने गया था। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर से पांच तोले सोने के जेवर और करीब 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार अमृतसर से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दी। मॉडल टाउन चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शांति नगर स्थित मकान से चोरों ने नकदी व जेवर चोरी किए हैं। मकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें