फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर लगा मिला ताला, तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप की तलाश में पिचौलिया में दबिश
विज्ञापन

थर्मल। गांव सुताना निवासी पूजा के पति एवं अपहरणकर्ता संदीप निवासी पिचौलिया के घर पर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण पुलिस खाली हाथ आ गई। पूजा के जीजा बिजेंद्र ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। विदित है कि 11 जून को पूजा निवासी सुताना अपने मौसेरे भाई काला के साथ मतलौड़ा जा रही थी। इसी दौरान उसके पति संदीप और उसके छह अन्य साथियों ने हथियारों के बल सफेद रंग की टवेरा गाड़ी में पूजा का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसके भाई काला को पीटा भी। थाना मतलौडा एसएचओ धर्मबीर खर्ब ने बताया कि पुलिस ने संदीप के घर दबिश दी थी। लेकिन, घर पर ताला लगा मिला। इसी कारण पुलिस वापस आ गई। पुलिस जल्द ही पूजा का सुराग लगा लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें