कॉलेज की कैंटीन में महंगी चीजें बेचने का आरोप, इनसो ने सौंपा ज्ञापन
पानीपत। जजपा पार्टी की विद्यार्थी इकाईं इनसो के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जैलदार और इनसो के प्रदेश प्रवक्ता बलराज देशवाल की अध्यक्षता में छात्रों ने आर्य कालेज के छात्र व छात्राओं से कैंटीन एमआरपी से ज्यादा पैसे लेने के विरोध में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कैलाश चंद्र शर्मा के नाम तहसीलदार कुलदीप मलिक को ज्ञापन सौंपा। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कैंटीन है जिसमें कैंटीन संचालक छात्रों से निर्धारित रेट और मार्केट रेट से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। वहीं लड़कों की कैंटीन से रेट लिस्ट फाड़ दी गई है। कईं बार कॉलेज के छात्र कैंटीन के संचालक को रेट ज्यादा लेने के बारे में बोलते हैं तो संचालक उन्हें सही तरीके से बात नहीं आता। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की इनसो लगातार छात्रों के साथ मिलकर इस कैंटीन की समस्या का हल कराने में लगी हुई है। जल्द आर्य कालेज कैंटीन में बढ़ाए रेट को कम नहीं किया तो इनसो आर्य कॉलेज के गेट पर कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर इनसो छात्र नेता अशोक खर्ब, ओमबीर नौल्था, हिमांशु वर्मा, गोपाल जांगड़ा, अजय शर्मा, कार्तिक जांगड़ा, हनुमान रेवड़ी, राकेश गढ़, प्रमोद आदि छात्र मौजूद रहे।