भादड़ के शिव मंदिर का दान पात्र तोड़ चुराई साठ हजार नकदी
इसराना। शुक्रवार रात चोरों ने भादड़ के शिव मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ कर करीब साठ हजार की नकदी चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी की सूचना पर मंदिर कमेटी प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भादड़ गांव के शिव मंदिर कमेटी प्रधान राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के शिव मंदिर के पुजारी ने उन्हें बताया कि शुक्रवार की रात जब पुजारी श्याम प्रसाद की रात करीब दो बजे नींद खुली तो मंदिर में रखे दान पात्र का ताला टूटा हुआ था। मंदिर कमेटी के प्रधान के अनुसार दान पात्र से करीब साठ हजार की नकदी चोरी हुई है।