चारों ने चुराई बाइक
कैथल। चोर एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीवन गेट निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सिरटा बाई पास चौक पर रेहड़ी लगाता है। 2 जनवरी को वहीं से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई है। हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की ही एक अन्य वारदात में एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर की रात को गांव कठवाड़ निवासी सुलतान के खेत से चोर ट्रासफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत 33200 रुपये है। एएसआई राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।