कार को टक्कर मारकर दो महिलाओं को कुचलने का किया प्रयास,लोगों ने जमकर की धुनाई
पानीपत। सिवाह गांव के पास नशे में धुत ट्रक चालक ने कार को टक्कर मारकर दो महिलाओं को कुचलने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों व दूसरे वाहन चालकों ने ट्रक चालक को नीचे उतारकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाकर हादसा करने के जुर्म में केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि जगदंबा पुत्र रामप्रसाद निवासी फैजाबाद सिवाह गांव की ओर से ट्रक लेकर आ रहा था। वह नशे में धुत था चौटाला रोड की ओर जाते हुए उसने एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद रोड पर खड़ी दो महिलाओं को भी कुचलने का प्रयास किया, महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने ट्रक चालक जगदंबा की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।