फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधेश्याम की गर्दन की हड्डी तोड की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राधेश्याम की गर्दन की हड्डी तोड़ की गई थी हत्या
-महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूूरो, पानीपत।
गांव अलूपुर में 23 वर्षीय मजदूर राधेश्याम पुत्र पालेराम की गर्दन की हड्डी तोड़ कर उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया था। थाना मतलौडा पुलिस ने रविवार को राधेश्याम की हत्या के आरोप में महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि राधेश्याम गांव में राज मिस्त्री के साथ भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। गत दिनों राधेश्याम के परिवार का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। सोमवार को गांव की पंचायत में दोनो पक्षों में सुलह हो गई थी। शुक्रवार की दोपहर बाद योगेश उर्फ बिट्टू पुत्र राज सिंह व मोहना पुत्र रघबीर सिंह राधेश्याम को घर से बुला कर ले गए थे। शनिवार सुबह राधेश्याम का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधेश्याम के चचेरे भाई सतबीर के अनुसार राधेश्याम की पीट पीट कर हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत के बाद रामकली पत्नी बलबीर ने उन्हें दो दिन में देख लेने की धमकी दी थी। रविवार को थाना मतलौडा पुलिस ने राधेश्याम की हत्या के आरोप में रामकली, योगेश व मोहना के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें