फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर चोरी किए 6400, इंवर्टर बैटरी व पैन ड्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

समालखा। चोरों ने गांव नरायणा के अड्डे पर स्थित एक फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत देकर चोरों को पकड़कर सामान बरामद करवाने की गुहार लगाई है। शिकायत में प्रवीन निवासी नरायणा ने बताया कि उसने गांव के ही अड्डे पर फोटोग्राफर की दुकान कर रखी है। रात को वह ताला लगाकर गया था लेकिन सुबह दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के गल्ले में रखे हुए 6 हजार 400 रुपये, दो पैन ड्राइव, इंवर्टर बैटरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें