फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मां ने बच्ची को साथ ले जाकर सीजेएम के सामने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता पर दस साल की बेटी से रेप की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत गोहाना रोड स्थित एक कॉलोनी में पिता की ओर से दस साल की बेटी से दुराचार की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात 30 अक्तूबर की बताई गई है। मां ने अपनी पीड़ित बेटी को साथ ले जाकर सीजेएम मोहित अग्रवाल से गुहार लगाई। सीजेएम ने महिला थाना पुलिस और आठ मरला चौकी पुलिस को मामले में बयानों के आधार पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल के पास वीरवार को एक महिला अपनी दस साल की बच्ची के साथ न्याय की गुहार लगाने पहुंची। महिला के आरोप सुनकर सीजेएम भी हैरान रह गए। महिला का आरोप था कि वह 30 अक्तूबर को किसी काम से बाहर गई हुई थी। वह वापस आई तो उसका पति उसकी दस साल की लड़की के कपड़े उतारकर उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने उससे मारपीट की। सीजेएम ने महिला थाना और आठ मरला चौकी पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बताया कि एक महिला ने उनके सामने अपने पति पर उसकी दस साल की बेटी के साथ दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला जांच अधिकारी से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें