13 साल की किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, किशोरी साढ़े 6 माह की हुई गर्भवती
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की फैक्टरी के बने क्वाटरों में रहने वाले 20 साल के श्रमिक आरोपी ने 13 साल की किशोरी से 7 माह तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। वारदात के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। वारदात को खुलासा उस वक्त हुआ, जब किशोरी की हालत खराब हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की रिपोर्ट परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की। जिसके बाद परिजन क्वाटरों की ओर गए और वहां से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ कर परिजन चांदनीबाग पुलिस के पास पहुंचे। जहां परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामला सीडब्ल्यूसी तक गया। जिसके बाद बच्ची को उनके हवाले किया गया। बच्ची की पहली काउंसिलिंग सोमवार को हुई। बच्ची बहुत सहमी हुई थी। जिस कारण उससे ज्यादा देर तक काउंसिलिंग नहीं की गई। जिस कारण उसकी दूसरी काउंसिलिंग मंगलवार को की जाएगी। साथ ही उसका खानपुर मेडिकल कॉलेज से अल्ट्रासाउंड भी करवाया जाएगा।