फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बेरली के निकट पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 352 पर एक कैंटर ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि गांव मुसेपुर निवासी 40 वर्षीय अमरनाथ 20 अप्रैल की रात को गांव बेरली कलां-मोतला रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल अमरनाथ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मुसेपुर निवासी नरेंद्र सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव चिल्हड़ निवासी दयानंद अपनी पत्नी बिमला देवी के साथ स्कूटी पर गांव रामपुरी में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। एनएच-52 पर रोहडाई मोड़ पार करते समय झज्जर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शहर के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजनों को घायलों को उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिमला देवी की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें