गांव आसन कलां में राशन को लेकर ग्रामीणों व राशन डिपो होल्डर संचालक के बीच मारपीट
थर्मल। गांव आसन कलां में ग्रामीणों व डिपो होल्डर के कारिंदों के बीच मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डिपो होल्डर के कारिंदे शराब के नशे में थे। पहले उन्होंने गांव के एक युवक को थप्पड़ मारे जब महिलाओं ने रोकना चाहते उन्हें धकेल दिया। इतना ही नहीं दो महिलाओं के कान की बालियां भी झपट ली। ग्रामीणों की तरफ से संजय व एक महिला ने शिकायत दी है। वहीं दूसरी और गांव में राशन बाटने गए। अशोक, अमित व अकिंत ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले उनके साथ मारपीट की। जिसके कारणवो तीनों घायल है। एक को आसन कलां के एक निजी अस्पताल में व दो को पानीपत के सामान्यअस्पताल में मेडिकल के लिए लाये है। गांव के सरपंच कृष्ण लाल अनेजा ने बताया कि गांवके लोगों के साथ मारपीट की गई। ग्राम पचांयत की तरफ से भी शिकायत दी जा रही है। राशन बांटने आए तीनों लोग शराब के नशे में थे। वहीं इस बारे में डिपो होल्डर संचालक अशोक कुमार ने बताया कि आरोप निराधार है। उनके आदमियों से मारपीट की गई है उन्होनें पुलिसको शिकायत दी है। इस बारे में थर्मल पुलिस चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि शिकायत आई है मामले की छानबीन की जा रही है।