संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक ने लगाया फंदा
पानीपत। कालू पीर कॉलोनी में एक श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। परिजनों ने शव फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कालू पीर कॉलोनी निवासी रिंकु(30) मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार दोपहर को उसने घर पर ही कमरे में चुन्नी का फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताई जा रही है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल टिंकू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।