सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
इसराना। इसराना सेे समालखा रोड पर गवालड़ा व मांड़ी के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अपने खेत में जा रहे एक किसान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर कार्रवाई कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को दी सूचना में नरेंद्र वासी गवालड़ा ने बताया कि वह किसान है। वीरवार सुबह जब वह अपने खेत पर इसराना सेे समालखा रोड पर मांड़ी की तरफ जा रहा था रास्ते में सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर किसान नरेंद्र वासी गवालड़ा के ब्यान पर कार्रवाई कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई।