फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना अच्छा ना बनाने का ताना देकर कुक को गाड़ी धोने की डयूटी में लगा दिया था, रंजिशन पूर्व कुक ने 3 साथियों के साथ मिलकर दिया लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना अच्छा ना बनाने का ताना देकर कुक को दी गाड़ी धोने की ड्यूटी, रंजिशन 3 साथियों के साथ की लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुराड़ निवासी खुशवंत सिंह कई सालों से परिवार सहित सनौली रोड पर सब्जी मंडी में रहता है। खुशवंत ट्रांसपोर्टर है। जिसकी पत्नी पूनम दिल्ली के एम्स आई डिपार्टमेंट में नर्स है। घर में खाना बनाने के लिए कुछ समय पहले ही बिंदास नामक एक कुक रखा था। लेकिन वो खाना सही नहीं बनाता था इसलिए उसे कुक से हटा कर मालिक खुशवंत ने उसे गाड़ी धोने में लगा दिया। इसके बाद बिंदास ने ही मिलन नामक युवक को बतौर कुक को खुशवंत के घर में लगवाया। लेकिन मिलन का बनाया हुआ खाना भी मालिक व उसके परिवार को पसंद नहीं आया इसलिए मिलन को काम से ही निकाल दिया। इसके बाद बिंदास ने तीसरे कुक सुरेश को लगवाया। बिंदास व मिलन ने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए मालिक के घर लूट की योजना बनाई। जिसके चलते शनिवार की रात को सुरेश कुक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर मालिक व उसके परिजनों को खिला दिया। जिसे खाने के बाद घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए।
उनके बेहोश हो जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कहा जा सकता है कि शनिवार रात 10 बजे कुक सुरेश गेट पर आया। उसने फोन कर बाकी साथियों को बुलाया व घर से बाहर चला गया। करीब 6 मिनट बाद वह साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ। एक ने नाकाब लगा रखा था। हाथों में रॉड व पेचकस था। जिससे लॉकर व अलमारी तोड़ी गई। 40 मिनट में घर में लूट की वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी घर से फरार हो गए। अस्पताल में उपचाराधीन परिवार के परिजनों को बेहोशी की हालत में रविवार की रात को छुट्टी दे गई।
विज्ञापन

सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी की लूट:
बदमाशों ने घर की अलमारी व लॉकर से नकदी व गहनों की लूट की। जिसमें 1 लाख की नकदी सहित ढाई तोले सोने का गले का सेट व चेन, डेढ तोले सोने की गले की चेन, 6 ग्राम की अंगूठी, 2 जोड़ी टॉपस, चांद-फूल, 1 मोबाइल फोन लूटा। इसके अलावा बदमाशों ने खुशवंत के पर्स को चुराया। जिसमें 10 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात थे।
शनिवार रात को दिया था वारदात को अंजाम:
खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर मालिक व परिवार को खिलाया, बेहोश हो जाने पर 3 साथियों के साथ मिलकर कुक ने 15 तोले सोने के जेवरात लूटे
पानीपत। सब्जी मंडी में एक कूक ने ट्रांसपोर्ट दंपति सहित पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद कूक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घर से करीब 15 तोले सोने के आभूषण व कुछ कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया। चारों युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
विज्ञापन

हुआ यूंकि सब्जी मंडी निवासी खुशवंत ट्रांसपोर्टर है, जबकि उसकी पत्नी पूनम दिल्ली के एम्स अस्पताल में नर्स है। खुशवंत अपनी पत्नी, दो बच्चों में 11 वर्षीय नमीत, गौरव व मां लक्ष्मी के साथ रहता है। खुशवंत ने गत 12 फरवरी को सुरेश नामक एक कूक घर पर रखा था। जिसने शनिवार देर रात्रि को अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में लूटपाट करने की योजना बनाई। कूक सुरेश ने योजना के तहत रात के भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उक्त लोगों को खिला दिया। पूरे परिवार ने खाना खाया, जबकि खुशवंत के सबसे छोटे बेटे गौरव ने खाना नहीं खाया। कुछ देर बाद गौरव अपने कमरे में जाकर सो गया। जबकि अन्य सदस्य बेहोश हो गए। बाद में सुरेश ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरे घर को खंगालकर करीब 15 तोले सोना व 1 लाख 10 हजार कैश की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। रविवार की सुबह 8 बजे के करीब जब गौरव नींद से जागा तो उसने अपने भाई नमीत को जगाने की कोशिश की। लेकिन नमीत नहीं जगा। इसी दौरान गौरव की बुआ का फ़ोन आ गया, जिस फ़ोन पर बुआ को पूरी घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें