फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत बच्ची के साथ दस जनवरी को किया था दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार के मामले में आरोपियों को 27 दिन बाद भी नहीं कर पाई पुलिस गिरफ्तार, परिजनों ने जीटी रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक लाख का घोषित किया है इनाम
परिजनों ने पुलिस की अनदेखी के चलते जीटी रोड पर लघु सचिवालय के सामने करीब 15 मिनट तक लगाया जाम
-एसएचओ मॉडल टाउन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मांगा दस दिन का समय
-परिजनों का आरोपी सीसीटीवी फुटेज के बाद भी पुलिस नहीं कर पाई आरोपियों की तलाश
फोटो-1 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस नौ साल की बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास में आरोपियों को 27 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। आक्रोशित परिजनों और आसपास के लोगों ने वार्ड-15 पार्षद सुरेंद्र गर्ग और नारी तू नारायणी समिति की अध्यक्ष सविता आर्य की अगुवाई में लघु सचिवालय के बाहर 15 मिनट तक जाम लगाए रखा। थाना शहर प्रभारी उनको समझाकर लघु सचिवालय ले गए। यहां पर थाना मॉडल टाउन प्रभारी नरेंद्र कुमार ने काफी प्रयास के बाद आक्रोशित लोगों को शांत किया और इस मामले में दस दिन का समय मांगा। परिजनों ने दस दिन में भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शहर को जाम कर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत वार्ड-15 के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी एक दंपति अपनी नौ साल की दुराचार के प्रयास की पीड़ित बच्ची को लेकर रिक्शा, ऑटो व मोटरसाइकिल पर सोमवार करीब साढ़े बारह बजे लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। वार्ड पार्षद सुरेंद्र गर्ग व आक्रोशित परिजनों व अन्य लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जीटी रोड की करनाल लेन पर करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहने से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने लोगों को समझाकर शांत किया और अधिकारियों के सामने बात रखने की कहकर अंदर लघु सचिवालय ले आए। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समय निर्धारित करने की मांग की। पुलिस ने दस दिन में आरोपियों को सबके सामने लाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


परिजन बोले सीसीटीवी की फुटेज के बाद आरोपी नहीं आए हाथ
दंपति ने बच्ची को गोद में उठाकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिस को संदिग्ध आरोपियों की सीसीटीवी भी मिल गई है और पुलिस इस मामले में एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है, लेकिन 27 दिन बाद भी आरोपियों को काबू नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर बार दावे कर देती है, लेकिन किसी तरह का रिजल्ट सामने नहीं आया है।

बुजुर्ग महिला बोली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है
प्रदर्शन में शामिल एक बुजुर्ग महिला ने एसएचओ के सामने बच्ची के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन बेटियों की सुरक्षा नहीं की जा रही। यहीं नहीं पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई तक नहीं कर पाती। यह चिंता का विषय है। पुलिस चाहते तो इतने दिन में आरोपियों को पाताल में ढुंढ निकाले, लेकिन पुलिस ने इसमें किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।

यह है मामला
वार्ड-15 के अंतर्गत एक कॉलोनी में दस जनवरी को नौ साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया था। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसको उसकी मां और पिता का एक्सीडेंट होने पर अस्पताल में एडमिट होने की बात कहकर ले गए थे। कॉलोनी के ही संजय पार्क में उसके साथ दुराचार का प्रयास किया गया। आरोपी उसको वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इसमें दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। बच्ची को पिछले दिनों सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। पिता ने सिविल अस्पताल में बच्ची के इलाज में भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टरों ने मीडिया में मामला उछलने के बाद बच्ची का इलाज करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में एसआईटी गठित कर जांच में चार टीम लगा रखी हैं। संदिग्ध आरोपियों की सीसीटीवी जारी कर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें