फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़, चुराई नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़, चुराई नकदी व जेवरात
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे कॉलोनी बिंझोल निवासी महिला ने उसके घर पर हुई चोरी की शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने बताया कि वो शनिवार को दोपहर 3 बजे अपने पति के साथ सब्जी लेने के लिए किशनपुरा फाटक गई थी। शाम को जब वो सब्जी लेकर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर लटका हुआ ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर घुस के देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। कमरे के अंदर रखी हुई पेटी का भी ताला टुटा हुआ है। जिस चेक करने पर पता लगा कि पेटी में से 25 हजार रुपये की नकदी सहित चांदी की होई माता, चार सिक्के चांदी के, 4 जोड़ी चुटकी चांदी की, 1 जोड़ी पायल चांदी की, 3 जोड़ी सोने की बालियां, नाक कोका सोना 4 नग, मंगल सूत्र व सोने की अंगूठी चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें