फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 पशु चोरी, 3 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
27 पशु चोरी, 3 पर केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। गोपाल कॉलोनी निवासी सतपाल ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को उसके पशु चोरी होने की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च की सुबह वो अपने 27 पालतू पशुओं को चराने के लिए गया था। जिन्हें उसने पीपल वाली गली, सब्जी मंडी में छोड़ दिया था। इसी दिन उसका इंद्रा कॉलोनी वासी राजबीर, बलबीर, भीम, अजय, काशी के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में मारपीट के दौरान चोट लगने पर सतपाल मेडिकल करवाने के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा। जब वो अस्पताल से घर से पहुंचा, तो उसने देखा कि उसके पालतू पशु गायब है। उन्हें जिस जगह छोड़ कर आया था वहां से चोरी हो गए। नजदीक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें सब्जी मंडी उक्त पशुओं केे दोपहर साढ़े 3 बजे बलबीर, अजय व एक अन्य ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें