फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने रात भर बैठकर वार्डबंदी की त्रुटियां की दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों ने रात भर बैठकर वार्डबंदी की त्रुटियां की दूर, भाजपा ने चुनाव की घोषणा के अगले दिन अपने कार्यालय में भेजा आवेदन पत्र, मेयर का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं से 28 तक मांगा आवेदन
विज्ञापन

पानीपत। वार्डबंदी में हुए गोलमाल अब निगम अधिकारियों पर भारी पड़ रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम अधिकारी अवकाश के दिन के साथ रात में भी खामी दूर करने में लगे हुए है। इस काम के लिए विभाग ने यहां से स्थांरित हुए कर्मचारियों को भी बुला रखा है। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश संगठन की ओर से मिले आवेदन को कार्यालय में भेज दिया है।
जिलाध्यक्ष ने मेयर का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं से अपने कार्यालय में 28 नवंबर तक आवेदन करने को कहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी शनिवार को कांग्रेस भवन में मेयर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। इस संबध में दुष्यंत चौटाला भी कोहिनूर रिजोर्ट में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी वार्ड एक से वार्ड 4 तक का एआरओ बनाया गया है। जिनके पास 50 बूथों की जिम्मेदारी होगी। कुलदीप मलिक तहसीलदार को वार्ड पांच से वार्ड आठ के लिए एपीआरओ बनाया गया। जिनके पास 45 बूथ की जिम्मेदारी होगी। जिला राजस्व अधिकारी चन्द्र मोहन को वार्ड नौ से 12 के 47 बूथों के लिए एपीआरओ बनाया गया है। जिला परिषद के अधिकारी जसविंदर बांगड़ को वार्ड 13 से 16 के 34 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। उप अबकारी एवं कराधान आयुक्त आर-आर नैन को वार्ड 17 से 20 के 51 बूथों की जिम्मेवारी दी गई है। तहसीलदार मतलौडा रविंदर हुड्डा को वार्ड 21 से 24 में 33 बूथों की निगरानी के लिए नियुक्त किया। हुडा संपदा अधिकारी योगेश रंगा को वार्ड 25 व 26 के 18 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ईटीओ आबकारी व कराधान विभाग अधिकारी वंदना खुराना को रिजर्व एआरओ के लिए रखा गया है। इसके साथ ही इन अधिकारियों के साथ नगर निगम के दो -दो कर्मियों को लगाया गया है।
चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को मेयर व पार्षद चुनाव क्षेत्र में आर ओ व एआरओ नियुक्ति की गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इसे संपन्न कराने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

सुमेधा कटारिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें