फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत नहीं ली तो थाने में पी लिया जहरीला पदार्थ, अब गंभीर

Wed, 30 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मायके गई पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो गुस्साया व्यापारी पति अपने ससुरालियों की थाना शहर में शिकायत देने गया। आरोप है कि थाने में किसी ने भी उसकी शिकायत नहीं ली और उसने थाना शहर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया और जान देने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों के उसकी हालात को देख हाथ पांव फूल गए और उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां व्यापारी का इलाज चल रहा है। यह एक माह में सरकारी कार्यालयों में जाकर जहरीला पदार्थ निगलने का दूसरा मामला है। थाना शहर पुलिस ने इसमें आत्महत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों की सिविल अस्पताल में गार्द लगा दी है।
विज्ञापन

मामला थाना शहर में सोमवार शाम का है। रेलवे रोड निवासी जूता व्यापारी तिलकराज ने सोमवार को थाना शहर में फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने तिलकराज के हाथ से फिनाइल की बोतल छीनकर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि तिलकराज पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था। तिलकराज की मां माया देवी ने बताया कि तिलकराज की रेलवे रोड पर जूते की दुकान है। तिलकराज की दो साल पहले करनाल निवासी कांता के साथ शादी हुई थी। तिलकराज का एक साल का बेटा है। कुछ दिन पहले कांता अपने मायके चली गई थी। कांता के परिजन उसकी फोन पर तिलकराज से बात नहीं करवाते थे। तिलकराज बार-बार कांता के पास फोन करता था, लेकिन उसके परिजन कांता को तिलकराज से बात नहीं करने के लिए बाधित करते थे। तिलकराज जल्द कांता को घर लाना चाहता था।

सोमवार सुबह से ही कांता के पास फोन कर रहा था। कई बार फोन करने के बाद भी जब कांता ने फोन नहीं उठाया तो मामले में कार्रवाई के लिए तिलकराज सिटी थाना पहुंच गया। माया देवी ने बताया कि तिलकराज अपनी पत्नी कांता व बच्चे के लिए पुलिस अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा। पुलिस तिलकराज से ठीक से बात नहीं कर रही थी। पुलिस तिलकराज को बार-बार धमका रही थी। कभी पुलिस कार्रवाई के लिए महिला थाना पुलिस जाने के लिए बोल रही थी तो कभी बाद में आने के लिए बोल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के असंतुष्ट जवाब से तिलकराज ने जेब से फिनाइल की बोतल निकालकर फिनाइल पी लिया। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तिलकराज के हाथों से फिनाइल की बोतल छीनी। पुलिस ने तिलकराज को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का एक एएसआई व सिपाही तिलकराज पर नजर रखने के लिए पिछले सिविल अस्पताल में तैनात है। पुलिस को डर है कि कहीं तिलकराज खुद को नुकसान न पहुंच ले। थाना शहर पुलिस ने तिलकराज पर आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले ही प्लान करके आया था तिलकराज
तिलकराज को पहले ही पुलिस की कार्रवाई पर शक था। तिलकराज पुलिस थाने में फिनाइल पीने का पहले से ही प्लान बनाकर आया था। तिलकराज ने घर पर ही फिनाइल की कैन से एक छोटी बोतल में फिनाइल डालकर जेब में डाल लिया था। तिलकराज ने मौका मिलते ही जेब से फिनाइल की बोतल निकाल फिनाइल पी लिया।

वर्जन
तिलकराज सोमवार को पत्नी कांता के परिजनों की शिकायत लेकर आया था। वह पूरा मामला सही प्रकार से नहीं बता रहा था। उन्होंने तिलकराज को लिखित में शिकायत देने का बोला था, लेकिन तिलकराज ने जेब से बोतल निकालकर फिनाइल पी लिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से तिलकराज के हाथों से फिलाइल की बोतल छीनी। पुलिस ने तिलकराज को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने तिलकराज पर आत्महत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिकित्सकों के फिट घोषित करते ही तिलकराज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रामकुमार, सब इंस्पेक्टर, थाना शहर, पानीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें