फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से सौतेला पिता किशोरी से करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसका ही सौतेला पिता छह माह तक मारपीट कर दुष्कर्म करता रहा। बेटी ने अपने भाई के पास जाने की जिद्द की तो पिता ने मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। बेटी किसी पिता के चंगुल से छूटकर अपने भाई के पास पहुंची और आपबीती बताई। भाई ने करनाल के तरावड़ी थाने में किशोरी की शिकायत दिलवाई, जहां से पुलिस ने जीरो एफआईआर कर उसे पानीपत सेक्टर 29 थाना में ट्रांसफर कर दिया। इस दौरान पिता फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने दूसरी शादी की थी, उनका पूरा परिवार करनाल में रहता है। पिता पानीपत आकर सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में बनी एक कुत्ते के पट्टे बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। पिता उसे छह माह पहले पानीपत ये कहकर ले आया कि वह अकेला रहता है। खाने पीने में दिक्कत होती है, बेटी खाना बनाकर देती रहेगी। परिजनों ने सौतले पिता के साथ उसे भेज दिया। पानीपत फैक्ट्री में उसे एक कमरे में रखा। कुछ दिनों बाद ही पिता ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे रोज दुष्कर्म करता रहा। विरोध किया, तो पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया और फैक्टरी चला गया, वापस आया और दोबारा उसके साथ संबंध बनाएं। छह माह से लगातार परेशान हो चुकी थी, जिसके बाद वह कुछ दिन पहले मौका पाकर पिता के चंगुल से निकल गई और सीधा करनाल भाई के पास पहुंची। जहां अपने भाई व चाचा को आपबीती बताई।
मेडिकल कराने पर किशोरी की हुई गर्भवती होने की पुष्टि- एएसआई सुनिता
उनके पास करनाल तरावड़ी थाने से रिपोर्ट आई है। जिसमें किशोरी के साथ पिता ने दुष्कर्म करने का मामला है। उन्होंने शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल कराया है, जिसमें पुष्टि हुई है कि किशोरी गर्भवती है, किशोरी को इस बात का नहीं पता था। आरोपी पिता की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं किशोरी की शिकायत पर 342, 323, 376 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जांच अधिकारी, एएसआई सुनीता, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें