फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को पास रखने को हुआ विवाद, हत्या कर आरोपी ने खुद दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल साइट पर दोस्ती के बाद शादी करने वाले दंपती का शादी के कुछ साल बाद ही झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान तलाक तक की नौबत आ गई। कई बार एक-दूसरे को तलाक लेने की बात कही जाती थी। अक्सर ये बात भी झगड़े का कारण बनती थी कि तलाक के बाद 3 साल का यश किसके पास रहेगा।
विज्ञापन

इस बात पर लगातार कई बार लड़ाई हो चुकी थी और बुधवार को भी झगड़ा हुआ। पत्नी के स्कूल जाने के बाद पहले उसने मासूम बेटे को रस्सी से पंखे पर लटकाया व इसके बाद खुद भी फंदा लटका लिया। मासूम की तभी मौत हो गई व रस्सी टूटने से आरोपी हत्यारा पिता नीचे गिर गया। इसके बाद उसने बेटे के शव को फंदे से नीचे उतारा। पहले पत्नी को फोन कर बेटे को कुछ हो जाने की बात कह कर बुलाया व इसके बाद 100 नंबर पर फोन कर बेटे की हत्या करने के बारे में बता दिया। ससुराल के लोगों को फोन कर कहा कि बेटे को मार दिया है, जो करना हो कर लेना। सूचना मिलते ही पुलिस व पत्नी मौके पर पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया व शव को सामान्य अस्पताल ले गए। जहां पत्नी के बयान पर आरोपी पति पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, महिला ने पुलिस को 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
खुद को रिफाइनरी में सुपरवाइजर बता फेसबुक पर की थी दोस्ती, बाद में की लव मैरिज
मूल रूप से कुरुक्षेत्र के गांव समालखी के रहने वाली साक्षी ने बताया कि जब वो सेकेंड ईयर में थी, उसी दौरान उसकी दोस्ती पानीपत निवासी व्यक्ति प्रमोद पुत्र कृष्णलाल निवासी हनुमान कॉलोनी, पानीपत के साथ हुई। उसने खुद को रिफाइनरी सुपरवाइजर बताया। दोनों के बीच प्यार हुआ तो दोनों ने 2 दिसंबर 2014 में घर से भाग कर कुरुक्षेत्र के एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पानीपत आए और कोर्ट से प्रोटेक्शन लेकर शेल्टर होम चले गए। कोर्ट में दोनों ने अपने-अपने परिवारों के कई सदस्यों के नाम बता कर, उसने खतरा बताया था। साक्षी के परिजनों को किसी पुलिस अधिकारी के जरिए पता लग गया था कि दोनों ने शादी कर ली है और पानीपत शेल्टर होम रह रहे हैं। शादी के बाद पत्नी को पता लगा कि आरोपी रिफाइनरी में सुपरवाइजर नहीं, बल्कि भिवानी में एल-वन में काम करता है। आरोपी ने टीडीआई के जिस फ्लैट को खुद का बताया था, वो फ्लैट भी किराये पर लिया हुआ था।
विज्ञापन

पहले पत्नी को, फिर ससुराल में और फिर पुलिस को फोन कर दी मासूम की हत्या करने की सूचना
पुलिस को दी शिकायत में साक्षी ने बताया कि वो पति प्रमोद के साथ दो साल से सी-49, प्रथम तल, टीडीआई सिटी में रहती थी। उसने बताया कि वो कदम संस्था के साथ शिव नगर स्थित जीपीएस स्कूल में पढ़ाती है। शादी के बाद से ही उसके पति के व्यवहार में काफी बदलाव आने लगा। वो बात-बात पर झगड़ता भी था। हालांकि शादी के बाद से दंपती को 3 साल का बेटा यश भी था। साक्षी ने बताया कि प्रमोद काफी-काफी दिनों के लिए बाहर भी रहता था। हाल ही में प्रमोद रक्षाबंधन पर सिर्फ 2 घंटे के लिए ही घर पर आया था और फिर चला गया था। जिसके बाद वो मंगलवार को आया था। आने के बाद से ही उसने झगड़ना शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। तलाक की बात भी हुई। झगड़े के दौरान साक्षी, स्कूल के लिए 7 बजे रवाना हो गई। घर पर प्रमोद व 3 साल का बेटा यश थे। करीब 10 बजे प्रमोद ने साक्षी को फोन कर कहा कि यश को कुछ हो गया है, उसे भिवानी लेकर जाना है, तुम जल्दी घर आ जाओ। इसके बाद प्रमोद ने ससुराल में साले गगनदीप को फोन कर कहा कि उसने यश को मार दिया है, तुमसे जो होता हो, कर लेना। इसके बाद प्रमोद ने पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दी की उसने अपने 3 साल के बेटे यश को रस्सी से मार दिया है। साथ ही उसने अपनी लोकेशन भी बताई। पत्नी साक्षी चंद मिनटों में घर पहुंची, तो उसने देखा कि प्रमोद ने यश को कंधे पर लगाया हुआ है। साक्षी के पूछने पर प्रमोद ने बताया कि यश को उसने मार दिया है, उसकी मौत हो चुकी है। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी प्रमोद ने बताया कि उसने पहले यश को फंदे पर लटकाया, इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट गई थी। जिस कारण वो नीचे गिर गया और फिर फंदा लगाने की हिम्मत न हुई।
पुलिस को पति सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ दी शिकायत
साक्षी ने पुलिस को कृष्ण लाल (ससुर), परमेश्वरी देवी (सास), राजेश (जेठ), बबली (जेठानी), रजनी और काकी (ननंद), चंद्ररपाल बुन्नू , बेदप्रकाश (पटवारी) के खिलाफ भी यश की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने की शिकायत दी। उसने बताया कि दंपति के आपस झगड़े के दौरान साक्षी को वेदप्रकाश (पटवारी ) ने कहा था कि वो 20 लाख रुपये लेले और यश को उन्हें देदे। साथ ही तलाक भी देने की बात कही थी। साक्षी ने बताया कि 2 दिसंबर 2014 को उसने कोर्ट मैरिज की थी और मैरिज के समय में घर से 8 लाख रुपये, 2 अगूंठी, 2 जोड़ी बाली और एक जोड़ी टाप्स ले कर आई थी। बेटे के जन्म के वक्त वो अपने मायके से 21 हजार रुपये की नकदी, यश की एक कंगन कड़ी और कानों के टाप्स भी लेकर आई थी। जोकि प्रमोद व इसके परिवार वालों ने किसी निजी काम में लगा दिए। अब वो किराये पर रहती है और जब तलाक की मांग की, तो बेटे को जान से मार दिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, अभी पूछताछ जारी है: एसपी
दोनों के बीच काफी लंबे से विवाद था। विवाद में ही 3 साल के यश को अपने पास रखने को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। हो सकता है कि ये ही झगड़ा, यश की हत्या का कारण बन गया हो। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उससे पूछताछ जारी है। वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- सुमित कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें