जेल फार्मासिस्ट असंध रोड, लतीफ गार्डन निवासी बलवान मलिक के शव को वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण, शव को लेने से मना करते हुए सामान्य अस्पताल में काफी देर तक बवाल काटा। स्थिति को भांपते हुए मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनिल मौके पर पहुंचे। जिन्होंने परिजनों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की जा चुकी है। एक टीम रोहतक व दूसरी टीम पानीपत में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर धरपकड़ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजनों ने शव को लिया व दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि जेल फार्मासिस्ट ने उसकी दूसरी पत्नी सरकारी अध्यापिका किरण, सास पीजीआई रोहतक रिटायर्ड एएनएम निर्मला, साली, साला सहित मेडिकल स्टोर पार्टनर से आहत होकर 6 पेज का सुुसाइड नोट लिख कर जहरीला इंजेक्शन लगा कर आत्महत्या कर ली थी।