रिटायर्ड सीडीपीओ के खाते से धोखाधड़ी से कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 38 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड सीडीपीओ निर्मला दहिया पत्नी नरेश कुमार निवासी अग्रसेन कॉलोनी ने बताया कि उसके खाते 4 दफा में 38 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। निर्मला ने बताया कि उसके पति थर्मल रिटायर्ड एसडीओर हैं, जोकि फिलहाल गुरूग्राम के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। साथ ही बताया कि उसके खाते से ये रुपये 30 अगस्त की दोपहर को 3.25 बजे, 3.29 बजे, 3.30 बजे सहित 4 बार निकले है। पहली तीन दफा में 10-10 हजार रुपये व चौथी दफा में 8 हजार रुपये निकले हैं। महिला ने बताया कि उसने न ही किसी से उसके डेबिट कार्ड की जानकारी शेयर की और न ही खाते संबंधित जानकारी किसी को दी।