पानीपत। एक महिला के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 30 हजार का लोन पास करवाने का एक अजीबो-गरीब मामला संज्ञान में आया है। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर लोन लेने वाले और लोन दिलवाने वाले बैंक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
एकता विहार कॉलोनी निवासी नीलम ने बताया कि उसे लोन लेना था। जब उसने अपने आधार कार्ड व अन्य कागजात लोन के लिए दिए तो उसे पता चला कि उसके नाम से पहले ही किसी ने लोन लिया हुआ है। इसके लिए उसके दस्तावेज भी इस्तेमाल किए हैं। इसकी पूरी जांच पड़ताल करने वह जन स्माल फाइनेंस बैंक पहुंची। यहां उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यहां उसे सिर्फ लोन लेने वाले का अंकाउट नंबर दिया गया। इस पर पीड़ित महिला ने थाना चांदनी बाग एसएचओ को शिकायत लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में बैंक व लोन लेने वाले की मिलीभगत है, उसने इन पर कार्रवाई की मांग की है।