तहसील कैंप में छत की सिल्ली टूटने से रविवार को एक मजदूर नीचे गिर गया। घायल मजदूर को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को पैतृक गांव अलीपुर ले गए।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार यूपी के कन्नौज जिले के गांव अलीपुर जिलेपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल पुत्र वंशलाल यहां भावना चौक पर रहता था। एएसआई श्रीनिवास ने बताया कि अनिल तहसील कैंप में रमेश का पुराना घर गिराने के लिए मकान देखने गया था। वहां पर काम करते समय छत की सिल्ली टूटने से अनिल दो मंजिल से नीचे गिरा गया। सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पत्नी विनीता अस्पताल पहुंच गई और पति का शव देखकर बेसुध हो गई। अनिल के दो बेटे और एक बेटी है।