फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में बीए के छात्र को मारा चाकू, एक युवती भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौल्था के पास बलाना मोड़ पर बुुधवार को रोडवेज बस में पानीपत से कोचिंग सेंटर से लौट रहे बीए प्रथम वर्ष के छात्र को कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। छात्र ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान बस में बैठी एक युवती भी चाकू लगने से घायल हो गई। हमलावर छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए बस से उतरकर फरार हो गए। बस में सवार अन्य सवारियों ने घायल छात्र और युवती को उपचार के लिए इसराना के पास एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया। छात्र की शिकायत पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

छात्र अजय पुत्र तेजबीर वासी चमराड़ा ने बताया कि वह राजकीय कालेज इसराना में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह पानीपत में पढ़ने के लिए कोचिंग सेंटर जाता है। बुधवार को जब वह अपने गांव वापस आ रहा था, तब नौल्था के पास बलाना मोड़ पर बस में तीन-चार युवक चढ़ गए। उन्होंने उससे धक्कामुक्की की और गाली गलौच शुरू कर दी। इन युवकों में शामिल दर्पण निवासी बलाना ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू उसके पेट और पैर में चाकू लगा। बस में बैठी सवारियों ने शोर मचाया तो आरोपी ने दोबारा चाकू से उस पर हमला किया जो उसके बगल में बैठी एक युवती को लगा। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए और जान से मारने की धमकी दे गए। छात्र और मांड़ी गांव की युवती को उपचार के लिए इसराना के पास एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दर्पण निवासी बलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें