फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 किलोग्राम सोना पंजाब एंड सिंध बैंक से हुआ चोरी, दो लोकर से चोरी मिला 2 किलो 70 तोले सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली रोड पर हैदराबादी अस्पताल के पास गुरुद्वारे के स्कूल की इमारत में बने पंजाब एंड सिंध बैंक के लॉकर रूम में चोरी के मामले में बैंक अधिकारियों ने दावा किया है कि 6 लॉकर से 3 किलो 290 ग्राम नहीं बल्कि 6 किलोग्राम सोना चोरी हुआ था। बैंक अधिकारियों के मुताबिक जिन दो लॉकर में रखे सोने का अनुमान नहीं लग पाया था। बुधवार को लॉकर के मालिक बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंक अधिकारियों को अपने लॉकरों के बारे में जानकारी दी। यानि कुल चोरी का आंकड़ा अब 2 करोड़ 37 लाख का सोना व साढ़े आठ लाख कैश पहुंच चुका है। ये आइआइएफएल कंपनी में डेढ़ साल पहले हुई लूट के बाद जिले की आज तक की सबसे बड़ी चोरी की घटना है। बुधवार को चंडीगढ़ से दोबारा बैंक अधिकारियों की टीमें पहुंची और दिल्ली की एक्सपर्ट टीम ने भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंद कमरे में दो घंटे तक बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस की आठ टीमें सोने की लूट करने वाली गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। अब तक 20 से अधिक बदमाशों से इस संबंध में पूछताछ हो चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य रहा। पुलिस मामले का जल्द पर्दाफाश का दावा कर रही है, लेकिन पुरानी गोल्ड कंपनी, एटीएम लूट व उद्यमी से लूट के अनट्रेस मामले देख लोगों को इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।
पुलिस ने बुधवार को बैंक के कर्मचारियों से अलग अलग बुलाकर पूछताछ की है। सीआईए की छह व किला थाना की दो टीमें मामले की जांच कर रही है। करनाल, सोनीपत, जींद, रोहतक, कुरूक्षेत्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत व शामली में भी पुलिस की छापेमारी कर रही है। इस केस को सुलझाने के लिए दूसरे जिलों व राज्यों की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। एसपी सुमित कुमार पल पल की खबर टीमों से ले रहे हैं।
विज्ञापन

ये तीन बड़ी वारदात जो हुई अनट्रेस
1. 29 जनवरी 2018 को तीन बदमाशों ने सनौली रोड पर आइआइएफएल गोल्ड कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर साढ़े तीन करोड़ का सोना व ढाई लाख रुपये कैश लूटा था। पुलिस ने इसको अनट्रेस करार दे दिया।
2. 22 मार्च को शहर के बड़े कारोबारी संजय चौधरी के घर घुसकर बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और 15 लाख के गहने व चार लाख रुपये कैश लूट ले गए थे। अब तक ये दोनों बड़े मामले अनट्रेस है।
3. जून माह में एसबीआई एटीएम के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाश साढ़े चार लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।
जिले की इन तीन बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को सीआइए और सोनीपत की एसटीएफ भी नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर व आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर के 50 गैंग के 130 से ज्यादा बदमाशों की कुंडली खंगाली, लेकिन नतीजा जीरो रहा। जांच जहां से शुरू हुई वहीं आकर खत्म हो गई।
पुलिस की आठ टीम जांच में जुटीं
एसपी सुमित कुमार ने इस वारदात के आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा किला थाना पुलिस की दो टीम, सीआईए-1, सीआईए-2 और सीआईए-3 की दो-दो टीम सहित कुल आठ टीम मामले की जांच में जुटी हैं। एसपी सुमित कुमार सभी टीमों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी टीमों को जल्द आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सभी टीमों का नेेतृत्व खुद सुमित कुमार कर रहे हैं।
आठ माह में तीन बार बैंक चोरी के हो चुके हैं प्रयास
बदमाश इन आठ माह में तीन बार बैंक में चोरी का प्रयास कर चुके हैं। जीटी रोड स्थित पंजाब एंड सिंध में 15 जनवरी को शटर तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए थे, गनीमत रही कि बदमाश स्ट्रांग रूम तक नहीं जा सके। बदमाशों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई है। 26 फरवरी को नूरवाला में इलाहाबाद बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए थे। 8 अप्रैल को चोरों ने सिवाह गांव स्थित पीएनबी में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच सीआईए टू कर रही है। फिलहाल मामले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
सुमित कुमार, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें