फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जेल से बाहर बनाई कुख्यात गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवादा पार से सीआइए-टू ने बीती रात 2 बजे मुठभेड़ के बाद स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमले के इरादे से 4 व पुलिस ने जबावी कार्रवाई में 9 फायर किए। जिस दौरान एक गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। एक बदमाश को गोली लगने के बाद दूसरे बदमाश ने नीचे पिस्तौल रख कर हाथ उपर कर पुलिस को सरेंडर कर दिया। बदमाशों के कब्जे से दो देशी पिस्तौल, तीन जिंदा रोंद व एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बदमाशों की पहचान कपिल उर्फ आशु निवासी हकीमपुरा मुज्जफरनगर यूपी व आकाश निवासी खेकड़ा बागपत यूपी के रूप में हुई। प्रारंभिक पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने पानीपत, करनाल व यूपी में स्नेचिंग, लूट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने के बारे में स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त जांच उपरांत आरोपी कपिल का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, महिला विरूध अपराध व बाइक चोरी की वारदात के कुल 9 मुकदमें हरिद्वार, मुज्जफरनगर व रूड़की में दर्ज है। आरोपी दो साल हरिद्वार जेल में रहने के बाद 2018 में बाहर था। गहनता से पूछताछ करने के लिए बदमाश आकाश को कोर्ट में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर प्रकरण की जानकारी दी।
बदमाशों ने 4 और पुलिस ने किए 9 फायर, एक गोली सरगना के पांव में लगी
आरोपियों ने अपनी पहचान कपिल उर्फ आशु पुत्र बाबूराम निवासी हकीमपुरा मुज्जफरनगर यूपी, आकाश पुत्र रमेश निवासी खेकड़ा ददवाडियां बागपत यूपी के रूप में बताई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी कपिल के पैर में एक गोली लगी, जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पानीपत में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपियों ने पुलिस टीम पर 4 रौंद फायर करते हुए भागने का प्रसाय किया। वहीं, पुलिस टीम ने बचाव व जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से 9 रौंद फायर करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर आरोपी कपिल उर्फ आशु के कब्जे से एक देशी पिस्तौल 315 बौर, दो जिंदा रौंद बरामद व आरोपी आकाश से एक देशी पिस्तौल 12 बौर, एक रौंद एक बगैर नंबर प्लेट लगी स्पलेंडर बाइक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में धारा 307, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने पानीपत, करनाल व यूपी में स्नेचिंग की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने के बारे में स्वीकार किया। जिनमें जिला पानीपत के थाना सनौली व समालखा क्षेत्र के अंतर्गत स्नेचिंग की दो वारदात भी शामिल है।
पानीपत की इन वारदातों का खुलासा
1. आरोपियों ने 27 जुलाई 2019 की देर शाम पिस्तौल के बल पर गांव छाजपुर खुर्द में शराब के ठेके पर सेल्समैन
से 7 हजार रुपये लूटे थे।
2. आरोपियों ने 4 सिंतबर 2019 को दिन के समय जौरासी से समालखा रोड पर बाइक सवार जौरासी निवासी राहुल व उसके दादा रामफूल के हाथ से थैला छीनने की वारदात को अजाम दिया। थैले मेें 50 हजार की नकदी व बैक की एक पासबुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें