रेरकलां के एक व्यक्ति से घर में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर 94 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद ना तो उसकी भूमि पर टावर लगा और ना ही वापस पैसे दिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है।
थर्मल गांव रेरकलां निवासी सोमनाथ ने बताया कि गुरूवार को उसके मोबाइल पर रंजन नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि अपनी खाली जमीन पर टावर लगवाए। जिसके बाद उसने ने रंजन के द्वारा बताए खाते में 1500 रुपये डाल दिए। उसके दो दिन बाद फिर पीएनबी का एक खाता नंबर दिया और उसमें 25000 हजार रुपये डलवा लिए और 9 माह बाद वापस करने की बात कही। उसके बाद उसने बताए गए किरण नामक महिला के के एसबीआई खाते में 67500 रुपये भेज दिए। उन्होनें कहा कि हमारी कंपनी की टीम एक सप्ताह बाद आ जाएगी। परंतु एक माह बाद भी उनकी टीम नहीं आई, फोन करने पर कोई न कोई बहाना करते रहे। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।