फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी से अश्लील हरकत करने, बताने पर जान से मारने की धमकी देने व सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक फोटो वायरल करने के मामले में आरोपी को काबू किया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि 28 नवंबर को एक 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी ने परिजनों के साथ महिला थाना मे आकर शिकायत दे बताया कि उसके पिता की गांव निवासी रिजवान नाम के युवक के साथ काफी समय से जान पहचान थी जिस कारण रिजवान उसके घर पर आता जाता रहता था। इसी दौरान कुछ समय पहले रिजवान उसको गलत नजर से देखने लगा। आरोपी रिजवान उसके पिता से मिलने के बहाने घर पर आता और उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करता। उसने इसका विरोध किया और परिजनों को बताने की बात कही तो आरोपी रिजवान सोशल मीडिया पर उसकी आपत्ति जनक फोटो अपलोड करने व बदनाम करने की धमकी देता था। वहीं पुलिस ने रिजवान के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने, जान से मारने की धमकी देने के साथ 18 पोक्सो एक्ट व 671 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए स्थान बदल-बदल कर छिपता रहा। पुलिस का दबाव बढ़ता देख आरोपी के परिजनों ने देर शाम आरोपी को उनके समक्ष पेश किया। आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी रिजवान को आज न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें