गांव महराणा में निसिंग तहसील के गांव त्योंत बारात आई थी, जिसमें कुछ बाराती शराब पीकर अपना मनोरंजन कर रहे थे। जब डीजे बज रहा था, तब उनमें से कोई बाराती नाचने के लिए नहीं आया, लेकिन जब डीजे बंद हुआ और वह जाने की तैयारी करने लगा तो एक युवक नशे की हालत में आया और गजबण पाणी ने चाल्ली गाने की डिमांड करने लगा, जब उन्होंने डीजे बदं कर जाने की बात कही तो अपने साथियों संग मिलकर दो बार मारपीट की और उसका करीब 1 लाख का सामान व पांच रूपये नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय पुत्र प्रताप चंद निवासी ईदगाह कॉलोनी, तरावड़ी ने बताया कि वह डीजे का काम करता है। उन्होंने बताया कि उसका डीजे रमेश पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव प्योंत, निसिंग जिला करनाल ने 8 आठ नवंबर के लिए बुक किया था। जिस बुकिंग के आधार पर वह डीजे को लोड़ कर गांव महराणा में बारात में चला गया था। जब बारात का प्रोग्राम समाप्त हुआ तो वह वहां से चलने की तैयारी करने लगा और डीजे बंद कर दिया। उसी समय एक युवक आया और दामण नीचे पहरी जूती, बनगी देखो चीज कसूती, या गजबण पानी नै चाल्यी सुपरहीट चल रहे हरियाणवी गाने की डिमांड करने लगा और कहा कि यह गाना चला वह सभी डांस करेंगे। जब डीजे वाले ने मना किया तो उनके एक साथी ने गाड़ी की चाबी खोस ली और दूसरे ने जबरदस्ती गाना चलाने की बात कही, लेकिन डीजे वाला अपनी बात पर अड़ा रहा। जिसके बाद युवकों ने गाड़ी के ड्राइवर व डीजे संचालक पीड़ित के साथ मारपीट की। उसके बाद एक युवक ने ईंट से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और दूसरे युवक ने रिट्ज गाड़ी को उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। जिसके बाद पीड़ित ने आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गांव निवासियों ने छुड़वाकर डीजे वाले को भेजा, गांव के बाहर फिर पकड़े
डीजे संचालक ने बताया कि गांव निवासियों ने झगड़े के बाद उन्हें जाने के लिए कहा था, जिसके बाद वह चुप चाप निकल गए थे, लेकिन गांव महराणा के बाहर आते ही आठ से दस युवकों के साथ आरोपी फिर आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद बाकि साथियों ने 82 हजार रूपये कीमत का एम्प्लीफायर, आठ हजार कीमत का मिक्सर, 25 हजार का लैपटॉप व पांच हजार रूपये नगद लेकर फरार हो गए।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों से पूछताछ जारी है।
राजकुमार, आइओ, 8 मरला चौकी