गांव कुराना गांव के खेतों से चोरों ने पांच हॉर्स पावर की मोटर चोरी कर ली। सुबह खेत में आए किसान को वारदात का पता चला। उसने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। किसान मेवासिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके खेत में ट्यूबवेल पर पांच हॉर्स पावर की मोनो ब्लाक मोटर लगी हुई थी। कई दिन बाद जब वह शनिवार को खेत में गया तो देखा कि खेत से माटर चोरी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।