फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम व्यापारी के घर 1.75 लाख व तीन तोले गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 12 में अज्ञात चोरों ने हरिद्वार गए परिवार के पीछे से घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ौसी युवक ने परिवार के मुखिया को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद वह उसी दिन शाम को घर पहुंचे और सामान चेक किया। जिसमें उनके घर से तीन तोले के गहने व 1.75 लाख रुपये, लैैपटॉप व एलइडी टीवी चोरी मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में तिलक राज पुत्र अशोक कुमार निवासी सेक्टर 12 ने बताया कि उसके भाई की हैंडलूम की फैक्ट्ररी है और वह पेंट के ऑयल का काम का करता है। जब दोनों अपने परिवार सहित वह 12 नंबवर को हरिद्वार घुमने के लिए गए थे। उनके पास 13 नवंबर को सुबह पड़ौसी नीटू का फोन आया कि उनके घर के सभी ताले टूटे हुए है। यह सूचना मिलते ही वह वापस घर आए, जहां पर उन्हें ताले टूटे हुए मिले। वहीं अंदर की खिड़की की ग्रील भी टूटी हुई थी। जब वह घर के अंदर घुसे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने सामान चेक किया तो घर से चार अंगूठी, दो जोड़ी टोपस, 1.75 लाख, 32 इंर्च एलइडी टीवी, एक लैपटॉप व मंदिर से चांदी के सिक्के गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें