फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हथवाला के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत मेें सत्यवान निवासी गांव राक्सहेडा ने बताया कि वह अपने छोटे भाई सुभाष जोकि मिस्त्री का काम करता था, के साथ गढ़ कारकोली में सरपंच कुलदीप के यहां से अपना काम खत्म करके शाम को गांव हथवाला में किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। हथवाला गांव के पास वह पेशाब करने के लिए बाइक रुकवाकर उतर गया और सुभाष बाइक के साथ सड़क के किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हे गया। उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां हालात ज्यादा खराब होने के कारण डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई ले जाने पर डाक्टरां ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें