फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी बनकर ठग ने महिला के क्रेडिट कार्ड से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल खेडी निवासी एक महिला के खाते से ठग ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। महिला के अनुसार ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताया और झांसे में ले लिया। जिसके बाद फोन हैक कर वारदात को अंजाम दिया। अंत में उन्होंने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

नांगल खेड़ी निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे उसके फोन एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। सामने वाले युवक ने कहा कि वह बैंक से बात कर रहा है। आरोपी ने अपने झांसे में फंसाया और फोन हैक कर लिया। पत्नी के क्रेडिट कार्ड से आरोपी ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। जिसके बाद उन्होंने बैंक में फोन कर क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया और पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें