विजय नगर वासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी का अस्पताल में उपचार करा रहा था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके सुने मकान का ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना किला क्षेत्र के विजय नगर वासी बिजेंद्र सिंह मंगलवार रात को अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मकान पर लगा ताला तोड़ा और घर से एक एलईडी,20 हजार की नगदी,5 अंगूठी सोने की, 2 चेन सोने की चुरा ले गए। वहीं सुबह घर पहुंचे बिजेंद्र सिंह ने जब ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना किला पुलिस मौके पर पहुंची तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मकान मालिक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी से उनका करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।