फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाते समय पेड़ से टक्कर, महिला की मौत

Tue, 28 Jul 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड सिवाह के पास गाड़ी पेड़ से टकराने पर एक महिला की मौत हो गई और उसका पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


हादसा गाय को बचाने के फेर में गाड़ी अनियंत्रित होने पर हुआ।

पानीपत के हुडा सेक्टर-12 निवासी राजकुमार की गाड़ी सिवाह के पास जीटी रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें उसकी पत्नी हीरू की मौत हो गई।

राजकुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी हीरू के साथ सुबह दिल्ली से पानीपत अपने घर आ रहा था। वे दोनों गाड़ी में थे और सिवाह के पास गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई।
विज्ञापन


उसने गाय को बचाने का प्रयास किया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में उसकी पत्नी हीरू की मौत हो गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें