फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में झपटमार गिरोह एक बार फिर सक्रिय

Sun, 27 Jul 2014 11:01 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर झपटमार गिरोह सक्रिय हो गया है। मोटरसाइकिल सवार इन झपटमारों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा है। ये दिनदहाड़े बीच बाजार, थाना और पुलिस चौकी के नजदीक भी वारदात को अंजाम देने में नहीं कतरा रहे हैं। पुलिस किला चौकी के नजदीक महिला के पर्स झपटने की वारदात का खुलासा नहीं कर सकी थी कि बाजार में एक विवाहिता का मंगलसूत्र झपट लिया गया। पुलिस केस दर्ज करने के अलावा कुछ नहीं कर सकी, वहीं पुलिस अधिकारी झपटमारों को काबू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


रामधारी निवासी देसराज कालोनी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की सुनीता बाजार में गई हुई थी। यहां पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार ने उसका सोने का मंगल सूत्र झपट लिया जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। उसने झपटमार को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

चौकी के नजदीक से छीना पर्स
किला चौकी के नजदीक 23 जुलाई शाम को बीच बाजार में एक महिला का बैग झपट लिया था। किला निवासी मंजू गर्ग ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह शाम को बाजार से खरीदारी कर घर जा रही थी। किले के नजदीक किसी ने उसका बैग झपट लिया। बैग में 3500 रुपये नकद,  दो मोबाइल, लैडीज सूट व दो पर्स थे जिसकी कीमत करीब साढ़े बारह हजार थी।
विज्ञापन

एक गिरोह के काबू आने पर मिली थी राहत
पुलिस ने गत माह एक गिरोह को काबू किया था जिसके बाद जिले में झपटमारी की वारदात थम गई थीं। महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता था। कई बार तो एक दिन में दो-दो व तीन-तीन वारदात भी हो जाती थीं।
विज्ञापन


अप्रैल व मई में हुई वारदात
चार अप्रैल को शांति नगर में एक महिला से सोने की चेन झपट ली।
छह अप्रैल को सेक्टर-11/12 में एक महिला का दो युवकों ने पर्स झपट लिया।
आठ अप्रैल को कच्चा कैंप में दो युवकों ने रजनी अनेजा की सोने की चेन झपट ली।
25 अप्रैल को कच्चा कैंप में एक महिला की चेन झपट ली।
30 अप्रैल को रेलवे रोड पर एक महिला का पर्स छीन लिया।
तीन मई को रेलवे कॉलोनी में रहने वाली उमा की गीता कॉलोनी में सोने की चेन झपट ली।
पांच मई को असंध रोड पर एक लड़के मोबाइल झपट लिया।
छह मई को इंदिरा कॉलोनी निवासी महिला की सोने की चेन झपट ली।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें