एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव पत्थगढ़ के टी प्वाइंट से लूट की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इससे पहले भी पिस्तौल के बल पर एक बाइक व एक व्यक्ति से 11 हजार रुपये लूट चुके हैं। एंटी स्नैचिंग ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
एंटी स्नैचिंग स्टाफ टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव पत्थरगढ़ टी प्वाइंट से शाकिर व जिशान निवासी कैराना, यूपी को गिरफ्तार कर लिया। एंटी स्नैचिंग स्टाफ टीम प्रभारी छब्बील सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि दोनों आरोपियों ने 12 मार्च गांव बराना निवासी विनोद से बाइक, मोबाइल फोन व दो हजार रुपये व 17 मार्च को गांव गढ़ी बेसिक निवासी ब्रजपाल से बाइक की आरसी व 11 हजार रुपये लूटे थे। दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम देकर यमुना के रास्ते यूपी में घुस जाते थे। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को गांव पत्थरगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक बाइक, आरसी व चार हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
वर्जन
गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पत्थरगढ़ गांव के पास से लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी यमुना के तटीय गांवों में लूट की दो वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
छब्बील सिंह, प्रभारी एंटी स्नैचिंग स्टाफ पानीपत