फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी ने कहा कि ये दूसरा ऐसा पोस्टमार्टम जिसमें मेरा हाथ कांपा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लॉजा के पास टीडीआई सिटी के ब्लॉक सी मकान नंबर 49 के पहले तल पर वीरवार को निर्दयी पिता ने उसके तीन साल के इकलौते बेटे यश की फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था और मासूम के शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसका पंचनामा भरवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में ले जाया गया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टीडीआई में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पिता ने उसके 3 साल के बेटे को फांसी देकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही आरोपी ने खुद ही पहले पत्नी को, फिर ससुराल में साले को फोन कर कहा कि उसने यश को मार दिया है। इसके बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले बेटे को फंदे पर लटका कर मारा व इसके बाद उसने खुद भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसकी रस्सी टूट गई थी, जिस कारण वो नीचे गिया और दोबारा फंदा लगाने की हिम्मत न हुई। आरोपी ने वहीं मौके पर ही पुलिस को सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर सेक्टर 13-17 थाना में ले गई। थाने के जाने के बाद से आरोपी पुलिस पूछताछ के दौरान सहित वीरवार को कोर्ट में पेश होने तक हाथ जोड़े रहा। कोई भी उससे वारदात का कारण पूछता, तो हमेशा ये ही कहता कि वो पारिवारिक कारणों से बहुत तंग था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
जिंदगी का दूसरा ऐसा पोस्टमार्टम
बच्चे का पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी पालाराम ने कहा कि ये उसकी जिंदगी का दूसरा ऐसा पोस्टमार्टम है, जिसमें उसके हाथ कांप रहे थे। उसने बताया कि करीब पांच साल पहले जब उसने उसकी ड्यूटी का पहले शव का पोस्टमार्टम किया था, तब भी हाथ कांपे थे। उसके बाद लगातार सैकड़ों शवों का पोस्टमार्टम कर दिया, लेकिन बुधवार को जब मासूम का पोस्टमार्टम कर रहा था, तो उसके पहली बार से भी ज्यादा हाथ कंपकपा रहे थे। इतने मासूम बच्चे के मृत शरीर पर पोस्टमार्टम करने के लिए किसी भी तरह का औजार तक लगाने में दिल कचौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें