फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धोखाधड़ी के मामले की अपराध शाखा ने शुरू की जांच

Mon, 02 Dec 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पशुओं का आहार सप्लाई करने की फर्म के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले की अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने केस से जुडे दस्तावेज एकत्र करने शुरू कर दिए। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी अपने बयान दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर थाना यमुनानगर सिटी में साझीदार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी उनकी फर्म में 50 फीसदी का पार्टनर था, लेकिन चार साल पहले 2021 में जब अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उसने धोखा देकर करोड़ों रुपये का फर्जीवाडा किया था। शहर थाना यमुनानगर में मामला दर्ज किया गया था। इसे बाद इस प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दस्तावेज की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के भी बयान दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें