शहर में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सीआइए थ्री ने भीम गोंडा चौक से काबू किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद की गई है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के फिराक में था, लेकिन सीआईए थ्री ने उसे पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल में भेज दिया है।
सीआईए-थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम सीआईए-थ्री की एक टीम मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक भीम गोंडा चौक के पास बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा है। विशेष सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दे बाइक सवार युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक निवासी भीमगोड़ा चोक पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने ये बाइक अक्टूबर 2019 में सेक्टर-29 पार्ट-2 में स्थित एक फैक्टरी के बाहर से चोरी की थी। आरोपी पर चांदनीबाग में चोरी का एक मुकदमा दर्ज था, जिस मामले में आरोपी 2017 में बेल पर आया था।
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से चोरी की सात बाइक बरामद-
सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि गहनता से पुलिस पुछताछ करने पर आरोपी ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक चोरी की उपरोक्त वारदात सहित कुल 7 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। जो आरोपी ने चोरी की सभी बाइको को अपने घर मे छुपा कर रखा हुआ था। आरोपी के कब्जे से चोरी कुल 7 बाइक बरामद हुई। जिनमें से तीन बाइक के मालिक की पहचान न होने पर 102 सी आरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में रखा गया।