फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पाइपलाइन लीकेज होने से मकान में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गोयला कलां गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीने के पानी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन लीकेज होने से एक मकान में दरार आ गई है। जिससे पूरे परिवार के सदस्यों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। बलिंद्र रावल ने बताया कि इसकी शिकायत विभाग को भी दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने निजी खर्च पर एक मिस्त्री को बुलाकर लीकेज को निकलवाया, लेकिन उसके मकान में दरार आने से उसे काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें