मतलौडा। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन सब यूनिट मतलौडा का त्रिवार्षिक चुनाव बुधवार को हुआ। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से सुरेंद्र शर्मा को प्रधान चुना।
चुनाव पर्यवेक्षक राज्य सचिव जितेंद्र सैनी, सिटी यूनिट सचिव प्रमोद शर्मा, पूर्व प्रधान जय भगवान सैनी, यूनिट प्रधान सतेंद्र पुनिया, सचिव शिवकुमार की निगरानी में संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से प्रधान सुरेंद्र शर्मा, उपप्रधान संजय सैनी, सचिव अमित कुमार, सह सचिव कमल शर्मा, कैशियर विकास, संगठनकर्ता प्रवीन व संदीप, और सदस्य आशीष व मोहित को चुना। यहां सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।