फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़कों पर घूमते गोवंश, हादसों का बन रहे सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली गांव के अड्डे पर गोवंशों का झुंड बैठा होने और दिन रात सड़कों पर घूमने से हादसे हो रहे हैं। गांव सनौली खुर्द में दो वर्ष पहले गली में दो सांडों की लड़ाई होने पर गली में खेलते एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

गोसेवक गोवंशों को गोशाला में भेजने की कई बार मांग कर चुके हैं। फिर भी प्र‎शासन इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। सरकार और गोसेवक गायों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन आज भी काफी संख्या में गोवंश गलियों के अलावा सड़कों पर बैठे और घूमते नजर आते हैं। गायों से सड़क पर आए दिन वाहनों से टकराने से कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। वहीं गोशालाओं में भी गायों के लिए में संसाधनों की कमी के चलते गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। अभी भी निंबरी से बापौली रोड, छाजपुर से सनौली रोड, छाजपुर अड्डे, छाजपुर गांव, डाड़ौला अड्डा, उझा, सहित अनेक गांवों में गोवंश सड़कों पर बैठे मिलेंगे।
गोसेवक राकेश गुप्ता, राजेश, नरेश, हरीराम, सुखबीर, कृष्ण, सुनील ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग गाय की सेवा के लिए आगे आएं। ताकि बेसहारा गाय को सहारा मिल सके। अपने कीमती समय में से थोड़ा समय गाय के लिए भी निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें