फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे 709-एडी पर तामशाबाद टोल पर एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान व पूजा करने जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार एक युवक डिवाइडर से सिर टकराने पर गंभीर रूप से घायल है। उसको जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। सनौली थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झांबा गांव के दीपांशु सनौली थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पांच जून को वह और उसका दोस्त जलालपुर प्रथम का साहिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान और पूजा पाठ करने जा रहे थे। वे दोपहर बाद तीन बजे तामशाबाद टोल प्लाजा पर आए तो टोल की दो नंबर लेन से निकल रहे थे। इसी समय लेन नंबर तीन से एक कार चालक ने बिना कोई इंडिकेटर जलाए और हाथ का इशारा दिए अपनी कार लेन नंबर-दो की तरफ मोड़ दी। जिस कारण उनकी मोटरसाइकिल की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। कार चालक उनको घसीट ले गया। उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर लेन से जा टकराए। साहिल का सिर डिवाइडर से टकराने पर काफी खून निकला और उसके दोनों हाथ व दाहिने पैर पर चोट लगी। उसने लोगों की मदद से साहिल को एक एंबुलेंस में जीटी रोड सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सनौली थाना पुलिस सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची। यहां साहिल गंभीरावस्था के चलते बयान देने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें