फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चचेरे भाई ने तीन वर्षीय मासूम के साथ किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली थानाक्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय चचेरे भाई ने कुकर्म कर दिया। दर्द होने पर बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने बच्चे को सामान्य अस्पताल ले जाकर उसका इलाज शुरू कराया। बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि पारिवारिक मामला होने के चलते परिवार ने इस मामले में फिलहाल पुलिस को सूचित नहीं किया है, लेकिन अस्पताल की तरफ से पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान गली में रहने वाला करीब 17-18 वर्षीय उसका चचेरा भाई आया और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद बच्चा रोता हुआ बाहर आया और सीधे घर चला गया। जहां बच्चे से परिजनों ने पूछा तो उसने बताया कि उसे दर्द हो रहा है। परिजन बच्चे को गली में खेल रहे बच्चों के पास लेकर पहुंचे। जहां बच्चों ने बताया कि उसका चचेरा भाई दुकान से कुछ दिलाने की बात कहकर यहां से ले गया था। परिजनों ने आरोपी से भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बच्चे से कुकर्म की सूचना मिली है। टीम परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। इस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- महाबीर सिंह, प्रभारी, सनौली थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें