पानीपत। शहर थानाक्षेत्र में गांधी अस्पताल के पास फुफेरे भाई ने युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि फुफेरे भाई ने युवक की गर्भवती के साथ मारपीट की, उसके पेट पर लात मारी। युवक की शिकायत पर शहर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
तहसील कैंप के ग्रीन पार्क निवासी अजय ने बताया कि उसकी पत्नी लवली व उसकी सास घर से संजीवनी अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच दविंद्र उर्फ विक्की पीछे से बाइक पर आया और गांधी अस्पताल के पास पहुंचते ही उसकी पत्नी की स्कूटी को टक्कर मारी। पत्नी ने विरोध किया तो वह गालीगलौज करने लगा। पत्नी ने फोन कर उसे बुलाया। उसने दविंद्र को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। आठ माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारी। दविंद्र की पत्नी भी मौके पर पहुंची और गालीगलौज करते हुए दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अजय ने बताया कि दविंद्र रिश्ते में उनकी बुआ का लड़का है। उनका पहले से जमीन का विवाद चल रहा है। उन्हें आरोपियों से अपनी जान को खतरा है।