फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुरेश हत्याकांड में चचेरा भाई और दोनों महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। खोजकीपुर कलां गांव में सुरेश हत्याकांड में बापौली पुलिस ने हत्यारोपी चचेरे भाई और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से सास बहू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुख्य आरोपी राजेंद्र को पुलिस रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शु‎क्रवार शाम करीब साढ़े पांच राजेंद्र गांव में अपना नया मकान बना रहा है। वह अपने मकान के वेस्टेज पानी की पाइप निकाल रहा रहा था। इसका उसके चाचा के लड़के उत्तराखंड रोडवेज के चालक सुरेश कुमार (50) ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। राजेंद्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुरेश को परिजन गांव सिवाह के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसमें सुरेश का लड़का विशाल और पत्नी सुमन भी घायल हो गई थी। उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि खोजकीपुर कलां के सुरेश की हत्या के मामले में निशा और उसकी सास रामरती को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी राजेंद्र को शनिवार को दिन में गिरफ्तार किया है। आरोप को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें